Skip to content
Home » UP Dashmottar Shulk Pratipurti Yojana 2025 : पढ़ाई के लिए मिलेगी 50,000 की मदद, कैसे करे Apply

UP Dashmottar Shulk Pratipurti Yojana 2025 : पढ़ाई के लिए मिलेगी 50,000 की मदद, कैसे करे Apply

दोस्तों उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों के लिए “दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति योजना” की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए मत्स्य पालकों के बच्चों को शिक्षा मे सहायता प्रदान की जाएगी | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि छात्रों को पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगी आर्थिक सहायता और इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे किया जाएगा?

Dashmottar Shulk Pratipurti Yojana

क्या है UP Dashmottar Shulk Pratipurti Yojana ?

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में मत्स्य पालकों के बच्चों के लिए शिक्षा में सहायता प्रदान करने के लिए दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत इंटरमीडिएट से लेकर स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर तक के छात्रों की फीस का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा | जिसके लिए पात्र छात्रों को फीस में 10,000 से 50,000 रुपये तक की प्रतिपूर्ति दी जाएगी। इस योजना का लाभ निषाद, रैकतार, मांझी, बिंद, धीगर, कश्यप, केवट, तुरैहा, मल्लाह, गोंडिया, और कहार जैसे समुदायों के छात्रों को मिलेगा।

दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के बारे में 

योजना का नाम UP Dashmottar Shulk Pratipurti Yojana
शुरू की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 
लाभार्थी मत्स्य पालकों के बच्चे
मिलने वाला फायदा पढ़ाई के लिए सहायता प्रदान करना 
आवेदन ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट http://scholarship.up.gov.in

उद्देश्य (Objective)

योजना का उद्देश्य इंटरमीडिएट से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के मत्स्य पालकों के छात्रों की फीस का भुगतान राज्य सरकार द्वारा करना है ताकि इन छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए मदद मिल सके|

पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए |
  • मत्स्य पालकों के बच्चे योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे |

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  • आधार कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • शिक्षा से जुड़े दस्तावेज 
  • बैंक डिटेल्स 
  • मोबाइल नंबर 

फायदे (Benefits)

  1. इंटरमीडिएट से लेकर स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर तक के छात्रों की फीस का भुगतान राज्य सरकार करेगी।
  2. छात्रों को 10,000 रुपये से 50,000 रुपये तक की राशि प्रदान की जाएगी।
  3. आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों के बच्चों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा |
  4. छात्रों की उच्च शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी।
  5. बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  6. शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा |

उत्तर प्रदेश दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें |
  • उसके बाद आपको Registration का विकल्प मिलेगा |
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना है |
  • उसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है |
  • जब आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे तो योजना के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा |
RegistrationClick Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Dashmottar Shulk Pratipurti Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?

मत्स्य पालकों के बच्चे 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस योजना के जरिए क्या मदद मिलती है?

पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है |

Dashmottar Shulk Pratipurti Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? 

आप आधिकारिक वेबसाइट (https://scholarship.up.gov.in/) पर जाकर इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप उत्तर प्रदेश रोजगार पंजीकरण करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें