दोस्तों दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोंग्रेस पार्टी ने बेरोजगार युवाओं के लिए Delhi Yuva Udaan Yojana का ऐलान किया है | इस योजना के जरिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि बेरोजगार युवा कैसे करें रोजगार के लिए आवेदन?
क्या है Delhi Yuva Udaan Yojana ?
दिल्ली में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं ऐसे में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए युवा उड़ान योजना को शुरू करने की घोषणा की है | कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि अगर दिल्ली में उनकी सरकार विधानसभा चुनाव जीतती है तो वे शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप और 8,500 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करेंगे। इसके साथ ही युवाओं का स्किल डेवलपमेंट भी किया जाएगा, ताकि स्किल के मुताबिक बेरोजगारों को आसानी से रोजगार मिल सके।
युवा उड़ान योजना के बारे में
योजना का नाम | Delhi Yuva Udaan Yojana |
ऐलान किया गया | कांग्रेस पार्टी द्वारा |
लाभार्थी | बेरोजगार नागरिक |
मिलने वाला फायदा | आर्थिक मदद पहुंचाना |
आवेदन | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://delhi.gov.in/ |
उद्देश्य (objective)
कांग्रेस पार्टी अगर विधानसभा चुनाव जीतती है तो वे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए आर्थिक मदद प्रदान करेंगे ताकि इन युवाओं को अपने क्षेत्र में ही आसानी से रोजगार मिल सके |
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक को दिल्ली का स्थायी नागरिक होना चाहिए |
- बेरोजगार नागरिक योजना का लाभ ले सकते हैं |
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- शिक्षा से जुड़े दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक डिटेल्स
- मोबाइल नंबर
फायदे (Benefits)
- बेरोजगार नागरिकों को एक साल की अप्रेंटिसशिप और 8,500 रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी |
- अप्रेंटिसशिप मिलने के बाद पात्र लाभार्थियों को आसानी से रोजगार मिल सकेगा |
- लाभार्थियों को मिलने वाली सहायता राशि उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी |
- इस योजना से बेरोजगारी दर में कमी आएगी |
- अब शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा |
Delhi Yuva Udaan Yojana 2025 के लिए कैसे करें अप्लाई ?
NOTE – अभी युवा उड़ान योजना का ऐलान किया गया है| जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी या वे विधानसभा चुनाव जीतेगी| उसके बाद ही वेबसाइट लॉन्च की जाएगी और बेरोजगार युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी| वेबसाइट के शुरू होने के बाद आवेदन प्रक्रिया इस तरह से की जा सकती है –
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
- उसके बाद आपको होम पेज में Yuva Udaan Yojana का लिंक दिखाई देगा |
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है |
- उसके बाद अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
- अब आपको ये फॉर्म भरना है |
- फिर आपसे जो दस्तावेज अपलोड करने के लिए मांगे जा रहे हैं वो आपको अपलोड कर देने हैं |
- इसके बाद आपको फॉर्म जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है |
- इस तरह से युवा उड़ान योजना के लिए सफलातपूर्वक रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा |
Important Links
Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Delhi Yuva Udaan Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
युवा उड़ान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?
दिल्ली के बेरोजगार नागरिक
Delhi Yuva Udaan Yojana से क्या मदद मिलती है?
बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए हर महीने आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी |
युवा उड़ान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
योजना के शुरू होने के बाद ही आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि युवा उड़ान योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाती है? अगर आप महिला सम्मान योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |