दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के लिए “कृषक जीवन कल्याण योजना” की शुरुआत की है| इस योजना के माध्यम से कृषि कार्यों के दौरान दुर्घटना या मृत्यु होने पर किसानों को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि योजना का लाभ लेने के लिए कैसे करें आवेदन ?
Krishak Jeevan Kalyan Yojana 2025
मध्य प्रदेश सरकार दवारा किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए “मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना” को शुरु किया गया है। इस योजना के जरिए कृषि यंत्रों के द्वारा, सिंचाई के लिए कुँआ खोदते समय, बिजली के करंट लगने से, सब्जी एवं फसलों में रासायनिक दवाइयों का छिड़काव करते समय, टैक्टर ट्राली या बैलगाड़ी में सामान ले जाते समय अगर किसी किसान की दुर्घटना या मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में सरकार मुआवजा प्रदान करेगी| लाभार्थियों को ये मुआवजा राशि उनके बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर की जाएगी|
कृषक जीवन कल्याण योजना के बारे में
योजना का नाम | Krishak Jeevan Kalyan Yojana |
शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार दवारा |
लाभार्थी | किसान |
मिलने वाला फायदा | मुआवजा प्रदान करना |
आवेदन | ऑफलाइन और ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mpmandiboard.in/ |
सरकार द्वारा मिलने वाली मुआवजा राशि विवरण
कृषि कार्य करते समय | मुआवजा राशि |
किसान की मौत होने पर | 4,00,000/- रुपए |
अपंग होने पर | 1,00,000/- रुपए |
आंशिक रूप से अपंगता | 50,000/- रुपए |
अंत्येष्टि होने पर | 4,000/- रुपए |
फायदे | Benefits
- कृषि कार्यों के दौरान किसानों की मौत होने या दुर्घटना होने पर उन्हें मुआवजा प्रदान किया जाता है|
- मुआवजा राशि किसानों के बैंक अकाउंट में DBT मोड के जरिए भेजी जाएगी |
- इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 90 दिनों के अंदर बीमा के लिए अप्लाई करना होगा|
- किसानों के जीवन स्तर में बढ़ोतरी होगी |
- प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे |
उद्देश्य | Objective
इस योजना का उद्देश्य पात्र किसानों को मुआवजा प्रदान करना है ताकि कृषि का काम करने वाले किसानों को आर्थिक और समाजिक सुरक्षा मिल सके |
पात्रता | Eligibility
- आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए |
- जिन किसानों की मृत्यु कृषि का काम करते समय हो गई है या ऐसे किसान जो दुर्घटना के शिकार हो गए हैं केवल उन्हें ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा |
- आवेदनकर्ताओं को दुर्घटना होने के 90 दिनों के अंदर ही बीमा के लिए अप्लाई करना होगा।
- अगर कोई किसान पहले से इस तरह की कृषि योजना का लाभ ले रहा है तो उन्हें कृषक जीवन कल्याण योजना का लाभ नहीं मिलेगा|
जरूरी दस्तावेज | Important Documents
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- बैंक डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के लिए कैसे करें अप्लाई ?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें|
- उसके बाद आप “Krishak Jeevan Kalyan Yojana” के लिंक पर क्लिक करें |
- अब अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म पीडीएफ़ में खुलेगा |
- आपको पहले इस फॉर्म को डाउनलोड करना है और इसका प्रिन्ट आउट लेना है |
- उसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी जाने वाली सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है |
- इसके बाद आपको दस्तावेज भी फॉर्म के साथ अटैच कर देने हैं |
- इस प्रोसेस के बाद आपको इस फॉर्म को संबधित कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है|
Important Links
Registration Form | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Krishak Jeevan Kalyan Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?
कृषि कार्यों के दौरान अपाहिज होने या मौत के शिकार किसान |
इस योजना के जरिए क्या मदद मिलती है?
किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाता है |
Krishak Jeevan Kalyan Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें ?
इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://mpmandiboard.in/) पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं |
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाती है? अगर आप अन्नदूत योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |