दोस्तों उत्तराखंड सरकार ने राज्य के अनाथ बच्चों के लिए बालाश्रय योजना की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए राज्य के अनाथ बच्चों को सरकार द्वारा मदद प्रदान की जाएगी | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि इस योजना का लाभ अनाथ बच्चों को कैसे मिलेगा और आवेदन कैसे किया जाएगा ?
क्या है Mukhyamantri Balashray Yojana ?
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के अनाथ बच्चों को मदद पहुंचाने के लिए बालाश्रय योजना को शुरू किया है| इस योजना के माध्यम से किसी भी प्रकार की आपदा, महामारी एवं दुर्घटना के कारण अनाथ होने वाले बच्चों को स्कूल भेजने का खर्चा सरकार दवारा उठाया जाएगा। जिसमे से इन बच्चों को पुस्तकें, यूनिफॉर्म, बैग, जूते, लेखन जैसी सामग्री निशुल्क में दी जाएगी। ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक परेशानी के अच्छे से कर सकें |
बालाश्रय योजना के बारे में
योजना का नाम | Mukhyamantri Balashray Yojana |
शुरू की गई | उत्तराखंड सरकार दवारा |
लाभार्थी | अनाथ बच्चे |
मिलने वाला फायदा | सरकार द्वारा मदद प्रदान करना |
आवेदन | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://wecd.uk.gov.in/ |
उद्देश्य (Objective)
योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में अनाथ बच्चों की पहचान करके उन्हें सरकार द्वारा मदद पहुंचाना है ताकि उन्हें फ्री में शिक्षा का लाभ मिल सके|
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक को उत्तराखंड राज्य का नागरिक होना चाहिए |
- आपदा, महामारी एवं दुर्घटना के कारण अनाथ होने वाले बच्चे इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र होंगे |
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- स्थायी पता
- आय प्रमाण पत्र
- माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
फायदे (Benefits)
- अनाथ बच्चों के लिए सरकार शिक्षा मे होने वाले खर्चे का भुगतान करेगी|
- राज्य के अनाथ बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी|
- कक्षा 01 से 12 वीं तक की शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा मदद पहुंचाई जाएगी |
- अनाथ बच्चों को पुस्तकें, यूनिफॉर्म, बैग, जूते, लेखन सामग्री जैसी चीजे निशुल्क मे दी जाएगी |
- अब अनाथ बच्चे बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई कर सकेंगे |
उत्तराखंड बालाश्रय योजना के लिए कैसे करें अप्लाई ?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें |
- अब आपको “Mukhyamantri Balashray Yojana” का ऑपशन दिखाई देगा | आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद अगले पेज में आवेदन फॉर्म पीडीएफ़ में खुल जाएगा |
- आपको ये फॉर्म डाउनलोड करना है और इसका प्रिन्टआउट लेना है |
- उसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी जाने वाली सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है |
- फिर आपको फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज अटैच करने हैं |
- इसके बाद आपको ये फॉर्म योजना से संबंधित दफ्तर में जमा करवा देना है |
Important Links
Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Mukhyamantri Balashray Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
बालाश्रय योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?
अनाथ होने वाले बच्चे |
इस योजना के जरिए क्या मदद मिलती है?
अनाथ बच्चों को सरकार द्वारा फ्री में शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी ताकि इन बच्चों के भविष्य में सुधार लाया जा सके |
Mukhyamantri Balashray Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://wecd.uk.gov.in/) पर जाकर इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि बालाश्रय योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाती है? अगर आप रोजगार पंजीकरण के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |