Skip to content
Home » Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2025 : सुखाड़ राहत योजना के लिए Registration कैसे करें

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2025 : सुखाड़ राहत योजना के लिए Registration कैसे करें

दोस्तों झारखंड सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से जिन क्षेत्रों मे सूखे के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई करने के लिए सरकार किसानों को आर्थिक राशि प्रदान करेगी | आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि कैसे मिलेगा योजना का फायदा और रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा ?

Sukhad Rahat Yojana

क्या है Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana ?

झारखंड सरकार ने किसानों की फसलों को नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को शुरु किया है| इस योजना के जरिए राज्य के 30 लाख प्रभावित किसान परिवारों को फायदा पहुंचाया जाएगा। जिन किसानों कि फसलें बारिश न होने के कारण खराब हो गई हैं उन किसानों को सरकार द्वारा नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिया जाएगा | जिसमें से राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रत्येक किसान परिवार को तत्काल सूखा राहत हेतु 3500/- रुपए की धन राशि दी जाएगी| लाभार्थीयों को ये राशि उनके बैंक अकाउंट मे DBT मोड के जरिए मिलेगी| 

सुखाड़ राहत योजना के बारे में 

योजना का नाम Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana
शुरू की गई झारखंड सरकार द्वारा 
लाभार्थी किसान
मिलने वाला फायदा नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट msry.jharkhand.gov.in

भूमि अधिकार प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त की जाएगी 

इस योजना के लिए जिन दस्तावेजों को अपलोड किया जाता है उनमें से भूमि अधिकार प्रमाण पत्र की बाध्यता को एकदम से खत्म किया जाएगा। जिस भी किसान का नाम राशन कार्ड में दर्ज होगा उसे ही सुखाड़ राहत योजना का फायदा मिलेगा| 

उद्देश्य (objective)

सुखाड़ राहत योजना का उद्देश्य उन किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है जिनकी फसलें प्रदेश में बारिश न होने के कारण नष्ट हो गई हैं |

पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक को झारखंड राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए |
  • जिन किसानों की फसलें सूखे के कारण नष्ट हुई हैं केवल वे ही योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे |
  • लाभार्थी किसान का बैंक अकाउंट आधार से लिंक किया होना चाहिए |

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. जमीन से जुड़े दस्तावेज
  4. बैंक डिटेल्स
  5. मोबाइल नम्वर
  6. पासपोर्ट साइज फ़ोटो

फायदे (Benefits)

  1. झारखंड में बिना बारिश से नष्ट हुई फसलों की भरपाई के लिए सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी|
  2. नुकसान की राशि पंजीकृत किसानों को बीमा कंपनी द्वारा मिलेगी |
  3. इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने इस साल बुवाई नहीं की है या जिनकी फसल 33% से ज्यादा नष्ट हुई है |
  4. 22 जिलों के 226 प्रखंडों के हर किसान परिवार को योजना के तहत 3500 रुपए प्रदान किए जाएंगे |
  5. प्रदेश के 30 लाख से अधिक किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा |
  6. लाभार्थियों को प्रारंभिक राहत राशि प्रदान करने के लिए गांव और पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन होगा | 
  7. ये योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तर्ज पर शुरू की गई है।

झारखंड सुखाड़ राहत योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 

Sukhad Rahat Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • उसके बाद आप पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक करें |
  • इसके बाद अगले पेज में पंजीकरण फॉर्म खुलेगा |

Sukhad Rahat Yojana Registration

  • आपको इस फॉर्म में पुछी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है |
  • फिर आपको Sign In बटन पर क्लिक कर देना है |
  • इसके बाद अगले पेज में सुखाड़ राहत योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा |
  • आपको ये फॉर्म भरना शुरू करना है | उसके बाद जो आपसे दस्तावेज मांगे गए हैं वे आपको अपलोड करने हैं |
  • फिर आपको फॉर्म जमा करने के लिए Submit बटन पर क्लिक कर देना है |
  • इस तरह से योजना के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा |

लॉगिन कैसे करें ?

Sukhad Rahat Yojana Login

  • उसके बाद आप आवेदक लॉगिन करें के बटन को प्रेस करें |
  • इसके बाद अगले पेज में लॉगिन फॉर्म खुलेगा |

Sukhad Rahat Yojana Login Form

  • आपको इस फॉर्म में मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैपचा कोड भरना है |
  • फिर आपको Login बटन पर क्लिक कर देना है |
  • जब आप लॉगिन बटन पर क्लिक करेंगे तो आप सीधा पोर्टल पर आ जाएंगे |

Helpline Number 

आवेदक किसान कॉल सेंटर नंबर पर – 18001231136 योजना का लाभ लेने के लिए जब चाहे संपर्क कर सकते हैं |

RegistrationClick Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Sukhad Rahat Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

सुखाड़ राहत योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?

झारखंड राज्य के किसान 

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के से क्या मदद मिलती है?

बारिश न होने से जिन किसानों की फसलें खराब हो गई हैं उन किसानों को नुकासन की भरपाई के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी |

झारखंड सुखाड़ राहत योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? 

आप आधिकारिक वेबसाइट (https://msry.jharkhand.gov.in/) पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि झारखंड सुखाड़ राहत योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप किसान कर्ज माफी लिस्ट देखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|