दोस्तों जमीन का सर्वेक्षण पूरा होने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा जमीन खानापूरी पर्चा जारी किया जाता है | जिसके जरिए आप जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते हैं| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे देखें बिहार जमीन का खानापूरी पर्चा ?
Bihar Jamin Khanapuri Parcha
बिहार में ज़मीन का पर्चा जिसे खानापूरी पर्चा या कच्चा खतियान के नाम से भी जाना जाता है| इसमें जमीन के मालिक का नाम, जमीन का क्षेत्रफल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। अगर आपकी जमीन की सारी जानकारी सही है, तो उस जमीन का प्रॉपर्टी कार्ड प्रकाशित किया जाता है| उसके बाद विभाग द्वारा अंतिम रूप से जमीन का खतियान जारी कर दिया जाता है ताकि आपको जमीन की सही जानकारी मिल सके |
जमीन का खानापूरी पर्चा क्यों है जरूरी ?
बिहार में ज़मीन से जुड़े कई कामों के लिए खानापूरी पर्चा ज़रूरी होता है, जैसे कि – ज़मीन की खरीदारी-फ़रोख्त, लोन लेना,सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना आदि| ज़मीन सर्वे के दौरान भी खानापूरी पर्चे की जरूरत पड़ती है|
कौन कौन सी जानकारी दर्ज होती है इस पर्चे में ?
- खेसरा नंबर
- रकबा
- चौहद्दी
- रैयत का नाम
- रैयत के पिता का नाम
- नया-पुराना खाता-खेसरा नंबर
- जाति और निवास
- भूमि का वर्गीकरण
- अभ्युक्ति (दखल / दखल का प्रकार सहित)
- लगान
बिहार जमीन खानापूरी पर्चा रजिस्ट्रेशन
इसके के लिए आपको Step-by-Step Guide (तरीके) बताए गए हैं | जिसके बारे में सारी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं –
ऑनलाइन देखें
- सबसे पहले आप बिहार भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय पोर्टल पर जाएं |
- उसके बाद आप “बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं” के विकल्प पर क्लिक करें |
- अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा |
- इस पेज में आपको “खानापूरी पर्चा एवं खेसरावार मानचित्र देखें” के विकल्प पर क्लिक करना है |
- इसके बाद अगले पेज में आपको “खानापूरी पर्चा देखें” के बटन को प्रेस करना है |
- अब आपको जमीन से जुड़ी सारी जानकारी दर्ज करनी है जैसे कि – District , Circle , Mauja and Shivir , Kheshra Number |
- उसके बाद आपको Show बटन पर क्लिक करना है |
- जैसे ही आप Show बटन पर क्लिक करेंगे तो जमीन का खानापूरी पर्चा आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा |
Jamin Khanapuri Parcha Download
- जमीन का खानापूरी पर्चा देखने के बाद Show बटन के नीचे Command के विकल्प पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको 02 ऑप्शन मिलेंगे – Save and Print |
- यहां पर आपको Print के बटन पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपको save बटन पर क्लिक करना है |
- अब आपसे पूछा जाएगा कि आप save की गई फ़ाइल को कहाँ पर Download करना चाहते हैं जैसे कि Desktop ,PC , Gallery या Downloads पे |
- अब आपको फाइल का नाम देना है |
- उसके बाद आपके द्वारा सेव की गई फ़ाइल PDF में डाउनलोड हो जाएगी |
- अब आप डाउनलोड की गई फ़ाइल पर क्लिक करें| उसके बाद आप जमीन का खानापूरी पर्चा देख सकते हैं |
Important Downloads
होम पेज | Click Here |
जमीन का खानापूरी पर्चा Download करें | Click Here |
वेबसाइट | Click Here |
FAQs
Bihar Jamin Khanapuri Parcha के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
बिहार जमीन खनापूरी पर्चा कौन देख सकता है ?
बिहार राज्य के सभी नागरिक |
जमीन खनापूरी पर्चा देखने से क्या होता है ?
आपको जमीन से जुड़ी जानकारी मिलती है |
Bihar Jamin Khanapuri Parcha कैसे देखा जाता है ?
आधिकारिक पोर्टल (https://dlrs.bihar.gov.in/) पर जाकर आप जमीन खानापूरी पर्चा देख सकते हैं |
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि बिहार जमीन का खानापूरी पर्चा कैसे देखा जाता है ? अगर आप Bihar Dhan Adhiprapti रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें |

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |