Skip to content
Home » Bihar Hari Khad Yojana 2025 : हरी खाद योजना के लिए कैसे करें Online Registration

Bihar Hari Khad Yojana 2025 : हरी खाद योजना के लिए कैसे करें Online Registration

दोस्तों बिहार सरकार ने प्रदेश के किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ” बिहार हरी खाद योजना” की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए किसानों को मूंग के बीज पर और ढैंचा की खेती पर अनुदान दिया जाएगा| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे करें हरी खाद योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

Hari Khad Yojana

क्या है Bihar Hari Khad Yojana ?

बिहार सरकार ने किसानों को सहायता पहुंचाने के लिए हरी खाद योजना को शुरू किया है| इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार किसानो को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करती है तथा ढैचा और मूंग की खेती के लिए किसानो को बीज के लिए अनुदान देती है| इस योजना के जरिए बिहार सरकार द्वारा सभी पात्र किसानों को मूंग के बीज पर 80 % और ढैंचा की खेती करने पर 90% का अनुदान मिलता है | इस योजना से किसानों को खेती करने में मदद मिलती है | जिससे फसलों की पैदावर तेजी से बढ़ती है|

उद्देश्य (Objective)

बिहार हरी खाद योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो को मूंग और ढेचे की खेती के लिए अनुदान राशि देना है ताकि उन्हें खेती करने में मदद पहुंचाई जा सके | इसके साथ ही किसानों को जैविक खेती करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे वे अंग्रेजी खाद का इस्तेमाल करने से बचेंगे|

फायदे (Benefits)

  1. किसानों को मूंग के बीज पर 80 प्रतिशत और ढैंचा की खेती पर 90 प्रतिशत अनुदान प्रदान करना है |
  2. किसानो को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करना है|
  3. सभी पात्र किसानो को राज्य सरकर द्वारा अधिकतम 20 किलो के बीज खेती करने के लिए प्रदान करना है|
  4. इस योजना के लिए बिहार सरकार गर्मी के मौसम में 28000 हेक्टेयर ढैंचा की खेती करवाएगी|
  5. बिहार हरी खाद योजना से फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होगी|
  6. अधिक से अधिक किसान हरी खाद योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे|
  7. किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी|

पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक को बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए
  • किसान की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए |
  • मूंग और ढैंचा की खेती करने वाले किसान ही हरी खाद योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माने जाएंगे|
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
  • किसान को इस तरह कि अन्य योजना का लाभ प्राप्त नहीं होना चाहिए|

दस्तावेज (Important Documents)

  1. आधार कार्ड 
  2. स्थायी प्रमाण पत्र 
  3. आय प्रमाण पत्र 
  4. किसान प्रमाण पत्र 
  5. खेती से जुड़े दस्तावेज 
  6. बैंक खाता 
  7. पासपोर्ट साइज फोटो 
  8. मोबाइल नंबर 

बिहार हरी खाद योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें |
  • इसके बाद आप “बीज आवेदन” के ऑपशन पर क्लिक करें|

Bihar Hari Khad

  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा|

Bihar Hari Khad Scheme

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • यहाँ पर आप सेशन का चयन करें और पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है | उसके बाद आप Search के ऑप्शन पर क्लिक कर दें|
  • इसके बाद आपके सामने के Bihar Hari Khad Yojana की सारी जानकारी खुल जाएगी| 
  • अब आपको Apply का ऑप्शन दिखाई देगा| आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद अगली स्क्रीन में Bihar Hari Khad Yojana Registration Form खुल जाएगा| 
  • आपको ये फॉर्म भरना है |
  • उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज जो मांगे गए हैं वे सभी अपलोड करने हैं |
  • अब आप फॉर्म को जमा करने के लिए Submit बटन पर क्लिक कर दें|
  • इस तरह से आप ऑनलाइन बिहार हरी खाद योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे|

Helpline Number 

राज्य के ऐसे किसान जो बिहार हरी खाद योजना के लिए सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो वे नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं –

  • +0612-2547066
Online RegistrationClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs

बिहार हरी खाद योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –


हरी खाद योजना के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

बिहार राज्य के किसान भाई|

बिहार हरी खाद योजना के जरिए क्या सहायता मिलती है ?

मूंग के बीज पर 80 % और ढैंचा की खेती करने पर 90% का अनुदान |

Bihar Hari Khad Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आप आधिकारिक वेबसाइट (https://brbn.bihar.gov.in/) पर जाकर बिहार हरी खाद योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि बिहार हरी खाद योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप बिहार किसान रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|