Skip to content
Home » Delhi Ambedkar Scholarship Yojana 2025 : अंबेडकर स्कॉलरशिप के लिए Apply कैसे करें

Delhi Ambedkar Scholarship Yojana 2025 : अंबेडकर स्कॉलरशिप के लिए Apply कैसे करें

दोस्तों दिल्ली सरकार ने SC/ST/OBC वर्ग के छात्रों को पढ़ाई के लिए मदद प्रदान करने के लिए Delhi Ambedkar Scholarship Yojana की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि अंबेडकर स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कैसे किया जाता है?

Delhi Ambedkar Scholarship

क्या है Delhi Ambedkar Scholarship Yojana ?

दिल्ली सरकार अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। इस स्कॉलरशिप का नाम है “दिल्ली अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना” | इस योजना के माध्यम से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि ये छात्र विना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई कर सकेंगे | छात्रों की शिक्षा, आवास या यात्रा का पूरा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी| जिससे कमजोर वर्ग के छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा|

अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना है जिनके पास फीस देने के पैसे नहीं हैं और वे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं | लेकिन घर की आर्थिक परेशानी के चलते इन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ती है | पर अब ऐसा नहीं होगा | दिल्ली सरकार ऐसे सभी छात्रों की पढ़ाई का सारा खर्चा उठाएगी ताकि उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में मदद मिल सके|

Delhi Ambedkar Scholarship Yojana के बारे में 

योजना का नाम दिल्ली अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना
शुरू की गई दिल्ली सरकार द्वारा 
लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र छात्राएं 
मिलने वाला फायदा उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद पहुंचना 
आवेदन ऑनलाइन / ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://ambedkarfoundation.nic.in/index.html

Ambedkar Scholarship

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • आवेदक को दिल्ली का नागरिक होना चाहिए।
  • दलित छात्र या गरीब छात्र योजना का लाभ ले सकते हैं |
  • सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को भी योजना के दायरे में लाया जायेगा।
  • जो छात्र विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं, वे भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. शिक्षा से जुड़े दस्तावेज 
  5. बैंक अकाउंट नंबर
  6. मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

फायदे (Benefits)

  1. आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आर्थिक मदद पहुंचाना है |
  2. सरकार पात्र छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप देगी |
  3. ऐसे सभी छात्र योजना का लाभ ले सकते हैं जिनके पास फीस देने के लिए पैसे नहीं हैं |
  4. सरकार छात्रों की शिक्षा, आवास या यात्रा का पूरा खर्चा उठाएगी |
  5. इस योजना से छात्रों को बिना आर्थिक परेशानी के उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी |

Delhi Ambedkar Scholarship Yojana 2025 के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • अब आप “Delhi Ambedkar Scholarship Yojana” के लिंक पर क्लिक करें |
  • इसके बाद अगले पेज में Application Form खुलेगा |
  • अब आपको ये फॉर्म ध्यान से भरना है |
  • फिर आपको वो दस्तावेज अपलोड करने हैं जो आपसे मांगे गए हैं |
  • उसके बाद आपको अंत में Submit बटन को प्रेस कर देना है |

दिल्ली अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना आवेदन फॉर्म PDF

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
  • अब आपको Download के सकेशन में जाना है |
  • उसके बाद आपको “Delhi Ambedkar Scholarship Yojana PDF Form” दिखाई देगा |
  • इसके आगे आपको Download का ऑप्शन दिखाई देगा | आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद अगली स्क्रीन में दिल्ली अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना आवेदन फॉर्म PDF” में खुल जाएगा |
  • अब आपको ये फॉर्म डाउनलोड करना है |
  • फिर आपको इसका प्रिंट आउट लेना है |
  • उसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरनी है | जैसे कि नाम, पता, जाति, आयु , बैंक डिटेल्स आदि| 
  • फिर आपको शिक्षा से जुड़े दस्तावजों के बारे में जानकारी देनी है और जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच कर देने हैं |
  • फॉर्म भरने के बाद आपको इसे संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है |
Registration / Application form PDFClick Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

दिल्ली अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

Delhi Ambedkar Scholarship Yojana के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?

उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र छात्राएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दिल्ली अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना से क्या मदद मिलती है?

छात्रों की पढ़ाई का सारा खर्चा राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा | जिससे इन छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा |

Delhi Ambedkar Scholarship Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

आप आधिकारिक वेबसाइट (https://ambedkarfoundation.nic.in/index.html) पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं|


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि दिल्ली अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप  स्वावलंबन रोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|