दोस्तों आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए Pujari Granthi Samman Yojana 2025 की घोषणा की है। इस योजना के जरिए पात्र लाभार्थियों को हर महीने आर्थिक मदद मिलेगी| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के लिए कैसे करें Apply?
Pujari Granthi Samman Yojana 2025
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए ‘पुजारी-ग्रंथी’ योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के जीतने पर मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को 18000 रुपए प्रति माह की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। Pujari Granthi Samman Yojana 2025 का लाभ लेने के लिए अरविंद केजरीवाल द्वारा कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी|
उद्देश्य
मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने एक सम्मान राशि प्रदान करना है त्ताकि उन्हें समाजिक और आर्थिक रूप से सुरक्षा मिल सके|
Key Highlights Pujari Granthi Samman Yojana
योजना का नाम | पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना |
घोषणा की गई | अरविन्द केजरीवाल द्वारा |
लाभार्थी | दिल्ली के पुजारी एवं ग्रंथि |
मिलने वाला फायदा | 18000 रुपए प्रति माह की सम्मान राशि |
आवेदन | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
फायदे
- मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है |
- पात्र लाभार्थियों को 18000 रुपए की धन राशि हर महीने मिलेगी|
- इस योजना से पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा|
- दिल्ली के जो भी पुजारी और गुरुद्वारों के ग्रंथियां होंगी उन्हें पुजारी-ग्रंथी’ योजना के दायरे में लाया जाएगा|
- यह योजना लाभार्थियों को सम्मान देने के लिए शुरू की जा रही है|
पात्रता
- आवेदक को दिल्ली का स्थायी नागरिक होना चाहिए|
- पुजारी और गुरुद्वारों के ग्रंथि योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे |
- इस योजना के लिए पुजारी एवं ग्रंथि की आयु 18 से 65 वर्ष होनी चाहिए।
Important Documents
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?
इस योजना के लिए 31 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। केजरीवाल कनॉट प्लेस पर हनुमान मंदिर जाकर व्यक्तिगत रूप से Pujari Granthi Samman Yojana 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली भर के सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर पात्र पुजारियों और ग्रंथियों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। पंजीकृत होने के बाद ही पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये का मासिक मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा।
Important Links
Apply | Offline |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
Pujari Granthi Samman Yojana के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
पुजारी और गुरुद्वारों के ग्रंथि
पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना से क्या सहायता मिलती है?
18000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है|
Pujari Granthi Samman Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें?
इस योजना के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रजिस्ट्रेशन करेंगे|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना क्या है और इस योजना के लिए अप्लाई कैसे किया जाता है? अगर आप महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |