दोस्तों उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए “कृषि उपकरण सब्सिडी योजना” की शुरुआत की है| इस योजना के जरिए किसानों को कृषि उपकरण खरीदने पर 50% की सब्सिडी प्रदान की जाती है | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि इस योजना के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
क्या है Uttar Pradesh Krishi Upkaran Subsidy Yojana ?
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों की आमदनी में सुधार लाने के लिए कृषि उपकरण सब्सिडी योजना को शुरू किया है | इस योजना के माध्यम से सीमांत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के किसानों को कृषि उपकरण खरीदने पर सरकार द्वारा 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ राज्य के सीमांत और कमजोर वर्ग के किसानों को ही मिलेगा | इस योजना से अब किसानों को कृषि उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा|
उद्देश्य (Objective)
किसानों को कृषि उपकरण खरीदने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे बिना किसी परेशानी के खेती कर सकें और अपनी आमदनी में सुधार ला सकें|
फायदे (Benefits)
- किसानों को कृषि उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
- इस योजना के जरिए किसानों को जो सब्सिडी प्रदान की जाएगी वे उनके बैंक अकाउंट सीधे ट्रांसफर की जाएगी|
- किसान अब अपने खेतों में खेती कृषि उपकरण के जरिए बिना मेहनत के कर सकेंगे|
- अब खेती करने में किसानों का समय बचेगा और उन्हें हल जोतने वाली पुरानी प्रथा से नहीं गुजरना पड़ेगा |
- कृषि उपकरण मिलने से खेती करने के लिए कम समय लगेगा | जिससे फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी|
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए |
- लाभार्थी किसान होना चाहिए |
- सीमांत और पिछड़े वर्ग के किसान ही कृषि उपकरण सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
- लाभार्थी किसानों के पास खेती करने योग्य जमीन होनी चाहिए |
- आवेदक किसान का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए |
Important Documents
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
कृषि उपकरण सब्सिडी योजना रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- इसके बाद आपको “यंत्र हेतु टोकन” का विकल्प मिलेगा |
- आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है |
- अब अगली स्क्रीन में नया पेज खुलेगा |
- इस पेज में आपको जिले का चयन करना है |
- उसके बाद आपको मांगी जाने वाली सारी जानकारी भरनी है, फिर आपको Search के बटन पर क्लिक कर देना है |
- अब आप जिस यंत्र की खरीदारी करना चाहते हैं आपको उस यंत्र पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपके सामने Registration Form खुलेगा | आपको ये फॉर्म भरना है |
- फिर आपको जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करने हैं |
- उसके बाद आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है |
- इस तरह से आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे|
टोकन का विवरण कैसे देखें?
- सबसे पहले आप Official Website पर जाएं |
- अब अगले पेज में home पेज खुलेगा|
- यहाँ पर आपको “अब तक जारी किए गए टोकन का विवरण” के विकल्प पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपको वित्तीय वर्ष , जनपद , योजना का चयन करना है |
- फिर आपको देखें के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ना है |
- इस तरह से आप अब तक जारी किए गए टोकन का विवरण देख सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
अगर आप उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के अंतर्गत अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं –
- 7839883124
Quick Links
Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
कृषि उपकरण सब्सिडी योजना का लाभ कौन ले सकता है?
उत्तर प्रदेश राज्य के किसान |
योजना के जरिए मिलने वाली सहायता क्या है ?
किसानों को कृषि उपकरण की खरीद पर 50% की सब्सिडी मिलती है|
Krishi Upkaran Subsidy Yojana के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://agriculture.up.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरके कृषि उपकरण सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि कृषि उपकरण सब्सिडी योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप उत्तर प्रदेश कर्ज माफी लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |