दोस्तों राजस्थान सरकार ने राज्य की महिलाओं को रोजगार देने के लिए Mukhyamantri Work From Home Yojana को शुरू किया है | इस योजना के जरिए महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर दिए जाएंगे | अगर आप राजस्थान राज्य की महिलाएं हैं तो आपको रोजगार पाने के लिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन करना चाहिए |
क्या है Mukhyamantri Work From Home Yojana ?
राजस्थान सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना का शुभारंभ किया है| इस योजना के माध्यम से महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जो महिलाएं पारिवारिक कारणों से अपनी नौकरी छोड़ चुकी हैं या ऐसी महिलाएं जो नियमित रूप से ऑफिस की नौकरी नहीं कर पा रही हैं उन्हें घर बैठकर ऑनलाइन जॉब प्रदान की जाएगी। Work From Home Yojana से विधवाओं, तलाकशुदा या हिंसा की शिकार महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार ने महिलाओं के लिए 20,000 रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
वर्क फ्रॉम होम योजना के बारे में
योजना का नाम | Mukhyamantri Work From Home Yojana |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | महिलाएँ |
मिलने वाला फायदा | रोजगार प्रदान करना |
आवेदन | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mahilawfh.rajasthan.gov.in/ |
उद्देश्य (objective)
वर्क फ्रॉम होम योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को घर बैठे ऑनलाइन काम करने के लिए रोजगार देना है ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा |
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक महिला होनी चाहिए और वह राजस्थान राज्य की निवासी होनी चाहिए |
- लाभार्थी महिला की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए|
- ऐसी महिलाएँ जिनके पास आय का स्त्रोत या रोजगार नही है, वे सभी रोजगार पाने के लिए पात्र होंगी |
- विधवा, तलाकशुदा और हिंसा की शिकार होने वाली महिलाएँ वर्क फ्रॉम होम योजना का लाभ ले सकेंगी|
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक डिटेल्स
- मोबाइल नंबर
फायदे (Benefits)
- जिन महिलाओं के पास कोई काम नहीं है उन्हें रोजगार के अवसर दिए जाएंगे |
- महिलाओं को घर बैठे ऑनलाइन काम मिलेगा |
- लाभार्थी महिलाओं को निजी क्षेत्र के सहयोग से रोजगार के अवसर दिए जायेंगे|
- प्रदेश की 20,000 महिलाओं को रोजगार के लिए सहायता प्रदान की जाएगी |
- घर बैठे रोजगार मिलने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी |
- महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए एक अलग स्पेस ‘W-हब’ के रूप में कैटेगराइज किया जाएगा|
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- फिर आपको Onboarding के सेकशन में जाना है और Applicant (Only female) के ऑपशन पर किलक कर देना है|
- इसके बाद अगला पेज खुल जाएगा|
- यहाँ पर आपको New User Register Here वाले ऑपशन पर क्लिक कर देना है |
- इसके बाद अगले पेज में एक फॉर्म खुलेगा|
- इस फॉर्म में आपको जन-आधार नंबर और आधार नंबर भरना है और Fetch Details के बटन पर क्लिक कर देना है |
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा | जिसे आपको दर्ज करना है और OK बटन को प्रेस कर देना है|
- इसके बाद अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
- इस फॉर्म में आपको सारी जानकारी भरनी है |
- उसके बाद आपको Save बटन पर क्लिक कर देना है |
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर यूजर नेम और पासवर्ड भेजा जाएगा |
- आप इसकी मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें |
- जब आप लॉगिन करेंगे तो अगले पेज में आप अपनी पसंद की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं |
Important Links
Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Work From Home Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?
राजस्थान राज्य की महिलाएँ
Work From Home Yojana से क्या मदद मिलती है?
महिलाओं को घर बैठे रोजगार के लिए मदद प्रदान की जाती है|
वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://mahilawfh.rajasthan.gov.in/) पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि वर्क फ्रॉम होम योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा? अगर आप राजस्थान हैसियत प्रमाण पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |